फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One died.

घर में फंदे से लटका मिला ई-रिक्शा चालक का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
One died.
मृतक इमरान - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। एक ई-रिक्शा चालक का शव उसके घर में कमरे के बाहर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। चर्चा है कि एक परिचित को दिलाए गए सामान की रकम के लिए व्यापारी के तकादे से वह परेशान था। रकम न मिलने पर व्यापारी ने उसका ई-रिक्शा छीन लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला महेशपुरा इमरान (38) पुत्र स्व. मोहम्मद असलम का शव सोमवार सुबह अपने घर के बरामदे में लगे पंखे के कुंडे से चादर के सहारे लटका मिला। सुबह सात बजे पत्नी कमरे से बाहर निकली तो पति का शव लटका देखा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर बांसफोड़ान चौकी प्रभारी गणेश भट्ट पुलिस के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई भट्ट ने बताया कि मृतक के गले में निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन

मृतक के भाई जुल्फिकार का कहना है कि उसके भाई ने अपने एक परिचित को उसकी बेटी की शादी के लिए मुख्य बाजार के एक व्यापारी से 45 हजार रुपये का सामान उधार दिलाया था। काफी समय बाद भी उसने व्यापारी की रकम नहीं लौटाई। उधारी की रकम दिलाने के लिए व्यापारी ने उसके भाई का ई-रिक्शा खड़ा करा लिया। इस पर उसने मोहल्ले में आकर सामान उधार लेने वाले व्यक्ति से रकम जमा कराने को कहा तो वह उल्टा उसके साथ अभद्रता करने लगा। आरोप है कि उसने इमरान के साथ मारपीट भी की जिससे उसके कान और शरीर में चोटें आईं। प्रताड़ना के चलते उसके भाई की मौत हुई है। एसआई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इमरान की मौत फांसी के कारण हुई है अथवा पिटाई के कारण आई चोटों के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक का विसरा रिपोर्ट जांच के लिए सुरख जिसके चलते उसने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी, पुत्र कामरान (15), जीशान (13), पुत्री इमराज (9) को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

इमरान ने एक व्यक्ति को बेटी की शादी के लिए सामान उधार दिलाया था। रकम को लेकर व्यापारी इमरान पर दबाव बना रहा था। इमरान और उधार लेने वाले व्यक्ति के बीच मारपीट की बात भी सामने आई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-चंद्रमोहन सिंह, एसपी काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed