{"_id":"61d0ac8cfcfbc1263e5d3b43","slug":"one-died-kashipur-news-hld4496166184","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से फैक्टरी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से फैक्टरी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर की मौत
विज्ञापन
जीत सिंह।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फैक्टरी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में गहरी चोट लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बाजपुर रोड स्थित श्यामपुरम कालोनी निवासी जीत सिंह (54) पुत्र करतार सिंह नारायणनगर स्थित एग्रोटेक फूड में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे वह ड्यूटी पूरी कर साइकिल से लौट रहे थे। केशवपुरम मोड़ के पास किसी वाहन ने जीत सिंह को चपेट में ले लिया। हादसे में जीत सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई।
आईटीआई थाना पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पुत्र रंजीत और तीन पुत्रियां हैं। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। उधर, शनिवार की शाम दड़ियाल रोड पर गढ़पति अपार्टमेंट के सामने कार चालक ने टक्कर मारकर बाइक सवार अमित कुमार व भुवन को घायल कर दिया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत ख़तरे से बाहर है। (संवाद)।