{"_id":"61d0abc0b10d4573085820d0","slug":"one-died-kashipur-news-hld449616598","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार शिक्षक की मौत
विज्ञापन
मृतक वीरेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
जनपद रामपुर के थाना टांडा चनपुरा शीकमपुर निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी (30) पुत्र सुरेश सिंह दढ़ियाल रोड स्थित मारिया स्कूल के सामने किराये के मकान में रहते थे। वह रामनगर के लतीफपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल में संविदा शिक्षक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार देर शाम वह काशीपुर से बाइक पर सवार होकर अपने कमरे पर जा रहे थे। रास्ते में कुसुम वाटिका के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल शिक्षक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की मदद पुलिस दुघर्टना में लिप्त वाहन की तलाश कर रही है। वीरेंद्र दो भाइयों में बड़े थे। वह अपने पीछे पत्नी रीना और तीन वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं। खबर लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।