फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Boy Found dead in Wheat Feild

गेहूं के खेत के पास पड़ा मिला युवक का शव, दुघर्टना की आशंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Boy Found dead in Wheat Feild
मृतक रोहित का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। फसल में पानी लगाने गए एक युवक का शव एक दिन बाद खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उसके मुंह और सिर पर चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम हरिनगर निवासी रोहित (27) पुत्र हरपाल सिंह रविवार शाम बाइक से गेहूं की फसल में पानी लगाने के लिए मेहतावन की ओर गया था। रात को वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

परिजनों ने उसकी ढूंढखोज शुरू की तो उसका शव गेहूं के खेत के पास पड़ा मिला। उसके सिर और मुंह से खून निकल रहा था। घटनास्थल पर उसकी बाइक भी पाई गई। रोहित अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका व्यक्त की जा रही है कि बाइक के किसी पत्थर से टकरा जाने के कारण उसकी मौत हुई है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed