फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One died in Rudrapur.

करंट लगने से यूपी के विधायक की पुत्रवधु की मृत्यु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
One died in Rudrapur.
कंचन शुक्ला। (फाइल फोटो) - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। यूपी के रामपुर कारखाना सीट से विधायक कमलेश शुक्ला की पुत्रवधू की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद शुक्ला परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही विधायक कमलेश और अन्य परिजन देवरिया जिले से रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

विधायक कमलेश शुक्ला के सबसे छोटे पुत्र अनूप शुक्ला अपनी पत्नी कंचन शुक्ला (35), बेटे और अन्य परिजनों के साथ तीनपानी स्थित शुक्ला फार्म में रहते हैं। सोमवार रात मूसलाधार बारिश की वजह से तीनपानी क्षेत्र जलमग्न हो गया था। अनूप के आवास में भी पानी घुस गया था। रात करीब डेढ़ बजे घर में तीन फुट से अधिक पानी हो गया था। इसी बीच, कंचन इन्वर्टर के तार में आए करंट की चपेट में आ गई। परिजन तत्काल उसे नजदीकी निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कमलेश के चचेरे भाई किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि तीनपानी के पास एनएच पर बन रही पुलिया और नाले पर अतिक्रमण की वजह से जलभराव हो गया था। इसके चलते अनूप के आवास पर भी काफी जलभराव था। इसी बीच घर में करंट की चपेट में कंचन आ गई थी। घटना बेहद दुखद है। कमलेश शुक्ला और परिजन रुद्रपुर पहुंच रहे हैं। उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed