फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   one died in road accident

कैंटर को बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
शांतविपुरी के मृतक मोहम्मद हसन। - फोटो : RUDRAPUR
शांतिपुरी। हल्द्वानी रोड में एक कैंटर ने ओवरटेक के प्रयास में बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक किशोर मौत हो गई जबकि उसके साथी को एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक कैंटर समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह किच्छा के सिरौली कलां निवासी दो किशोर बाइक पर सवार होकर लालकुआं जा रहे थे। गोल गेट के समीप बाइक को पीछे से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा मो. हसन (16) पुत्र लतीफ अहमद निवासी वार्ड नंबर 19 सिरौलीकलां किच्छा सड़क में गिरकर कैंटर के टायरों की चपेट में आकर कुचल गया। उसका साथी शाकिर निवासी सिरौलीकलां भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बेकाबू कैंटर ने हल्द्वानी से आ रही कार में भी टक्कर मार दी थी लेकिन टक्कर में कार सवार छह लोग बच गए। इसके बाद चालक कैंटर को हल्द्वानी की तरफ भगा ले गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर शाकिर को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। उन्होंने सड़क पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed