Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Declining interest among youth in B.Ed. programs; 18 out of 50 seats remain vacant

Udham Singh Nagar News: बीएड की पढ़ाई में कम हुआ युवाओं का रुझान, 50 में से 18 सीटें खाली

Fri, 13 Nov 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 13 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Declining interest among youth in B.Ed. programs; 18 out of 50 seats remain vacant
काशीपुर। शिक्षक बनने की चाह रखने वाले युवाओं का रुझान बीएड की पढ़ाई से घटता जा रहा है। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभाग में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन 50 में से 18 सीटें अब भी खाली हैं। तीन चरण की काउंसलिंग के बाद भी सभी सीटों पर प्रवेश नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

राधेहरि पीजी कॉलेज में सत्र 2008-09 में 100 सीटों के साथ बीएड पाठ्यक्रम शुरू हुआ था। उस समय यह एक वर्ष का पाठ्यक्रम था। सत्र 2016-17 में बीएड दो वर्ष का होने के बाद सीटों की संख्या घटाकर 50 कर दी गई। शुरुआती वर्षों में सभी सीटों पर प्रवेश होते रहे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से प्रवेश का ग्राफ लगातार उतार-चढ़ाव के साथ नीचे बना हुआ है।
विज्ञापन

वर्तमान में बीएड में प्रवेश की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की जा रही है। काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को दूसरे जिलों के महाविद्यालयों में भी सीट आवंटित हो सकती है। पूरी प्रक्रिया में तीन से चार महीने तक लग जाते हैं। इस बार भी सितंबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन तीन चरण की काउंसलिंग के बाद भी 18 सीटें खाली रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा से जुड़े लोगों का मानना है कि बीएड करने के बाद नौकरी मिलने की अनिश्चितता और शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में लगने वाले लंबे समय के कारण युवा इस पाठ्यक्रम से दूरी बना रहे हैं। इसके बजाय वे अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

---
इनसेट : बीएड में प्रवेश का आंकड़ा
सत्र
प्रवेश
2022-23
48
2023-24
33
2024-25
20
2025-26
42
2026-27
32 (अब तक)
--
कोट
सत्र 2026-27 में अब तक 32 प्रवेश हुए हैं। तीन चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चौथे चरण में भी प्रवेश प्रक्रिया संचालित हो सकती है। खाली सीटों को भरने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। -डॉ. नीरज शुक्ला, प्रभारी, बीएड विभाग, राधेहरि पीजी कॉलेज
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed