फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One Died In Car Accident

डंपर में भिड़ी कार, फिजिओथेरेपिस्ट की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
One Died In Car Accident
काशीपुर में मृतक धर्मेद्र का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। अलीगंज रोड पर एक कार आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में कार सवार फिजियोथेरेपिस्ट और उनके ममेरे ससुर घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल को बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

यूपी के जिला बदायूं के ग्राम गंधरौली निवासी धर्मेंद्र (32) पुत्र ज्ञानपाल सोमवार को अपने ममेरे ससुर सिविल लाइन्स बदायूं निवासी अजीत सिंह उर्फ सोनू (31) को साथ लेकर अपनी बुआ मिथिलेश चौधरी के घर आया था। देर शाम दोनों कार से लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे अलीगंज रोड पर साउथ सिटी के पास उनकी कार आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। इससे कार के परखचे उड़ गए। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को कार से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर ढकिया नंबर एक से उनके रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। घायल अजीत उर्फ सोनू को इलाज के लिए परिजन बरेली ले गए। चार वर्ष पूर्व ही धर्मेंद्र का विवाह गांव की ही सुहानी के साथ हुआ था। वह फिजियोथेरेपिस्ट थे और उनका चार माह का एक बेटा भी है। पैगा चौकी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन अपने कब्जे में ले लिए हैं। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हो सका है।
विज्ञापन

--- इंसेट
सात दिसंबर को जाना था कनाडा
काशीपुर। सड़क हादसे में काल कवलित हुए फिजियोथेरेपिस्ट धर्मेंद्र तीन वर्ष तक कुवैत में रह चुके है। अब उन्हें कनाडा जाना था। सात दिसंबर को धर्मेंद्र की फ्लाइट थी लेकिन इससे पूर्व ही हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed