{"_id":"60e6002a8ebc3e6e1e7268c6","slug":"one-died-bazpur-news-hld4304001146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली हाथी ने वन गुर्जर को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली हाथी ने वन गुर्जर को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथी ने बाइक सवार वन गुर्जर को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बीट वाचर की सूचना पर जंगलात और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार देर शाम तराई पश्चिमी रामनगर के दक्षिणी बैलपड़ाव प्लॉट संख्या 27 बन्नाखेड़ा रेंज के रोहनी के जंगल मार्ग से होकर बाइक सवार वन गुर्जर गुलाम नवी (45) निवासी गढ़ी कटानी खत्ता अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। रास्ते में उसे हाथी ने कुचल दिया। बुधवार सुबह गश्त के दौरान वन कर्मी राजाराम, विजेंद्र ने प्लॉट 27 में एक शव और बाइक पड़ी मिली। वन कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बन्नाखेड़ा रेंजर एलएस मर्तोलिया ने बताया कि घटनास्थल पर हाथी के पैरों के निशान और हाथी की लीद भी पड़ी मिली है। वहां पर सीओ वंदन वर्मा, कोतवाल संजय पांडेय, पुलिस चौकी इंचार्ज होशियार सिंह, वन दरोगा शैलेंद्र चौहान आदि थे। इधर, खत्ता वासियों ने बताया कि मृतक के चार बच्चे हैं। करीब एक वर्ष पूर्व गुलाम नवी के 30-35 मवेशियों की विषैला चारा खाने से मौत हो गई थी। अब गुलाम नवी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।