{"_id":"60e5ff778ebc3ec1ff090071","slug":"one-died-bazpur-news-hld4303995184","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलाखेड़ा में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केलाखेड़ा में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला फिदानगर में घर से कुछ दूरी पर एक युवक संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है।
मंगलवार देर शाम नगर के मोहल्ला फिदानगर निवासी 27 वर्षीय करामत घर निकला और रात तक नहीं लौटा। बुधवार सुबह परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। घर से कुछ दूरी पर खेत के पास करामत का शव एक पेड़ से लटका मिला। खबर मिलते ही एसओ बीसी जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतारा। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ जोशी ने बताया कि परिवार में पैसे को लेकर मामूली कहासुनी के बाद करामत घर से बाहर निकला था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना की पुष्टि होगी। नागरिकों ने बताया कि मृतक करामत के पिता सराफत की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। करामत की मौत के बाद माता खातून और पांच भाई बहनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक करामत छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी करता था। (संवाद)