फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One death after Car hits two bikes in jaspur

Road Accident: अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा घायल

Tue, 04 Mar 2025 04:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Mar 2025 04:34 PM IST
सार

जसपुर में ओवरस्पीड कार अनियंत्रित होकर दो बाइकों के पीछे से टकरा गई। घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
One death after Car hits two bikes in jaspur
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जसपुर में ओवरस्पीड कार अनियंत्रित होकर दो बाइकों के पीछे से टकरा गई। घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार सुबह विक्रम सिंह (45) पुत्र रामकिशन सिंह निवासी ग्राम बगीची और बलदेव सिंह (45) पुत्र जस्सा सिंह निवासी ग्राम मनोरथपुर अलग-अलग बाइकों से घर जा रहे थे।

विज्ञापन

 

 

कोतवाल जगदीश सिंह ठकरियाल ने बताया कि पतरामपुर फ्लाईओवर के पास ओवरस्पीड कार ने अनियंत्रित होकर दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों को पुलिस और लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया। परीक्षण के बाद ईएमओ ने विक्रम सिंह को मृत घोषित कर दिया और बलदेव को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक विक्रम निजी स्कूल का वाहन चलाता था। सुबह बच्चे छोड़ने के लिए वह बस लेने स्कूल जा रहा था। पुलिस के अनुसार कार चालक ओवर स्पीड के कारण वाहन को संभाल नहीं पाया। इससे उसकी कार बाइक में पीछे से टकरा गई। बाइक एवं कार को कब्जे में लिया है। मामले में किसी ओर से तहरीर नहीं आई है। मृतक का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed