{"_id":"61db3b4c7c76ec58ec407a80","slug":"one-caught-rudrapur-news-hld450482691","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्लभ प्रजाति के पेंगोलिन के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्लभ प्रजाति के पेंगोलिन के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
एसटीएफ और वन विभाग की टीम की गिरफ्त में तस्कर।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने रविवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दुर्लभ प्रजाति के पेंगोलिन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। नानकमत्ता निवासी तस्कर पेंगोलिन को बेचने के लिए जा रहा था। इस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि वन्य जीव-जंतुओं की तस्करी करने वालों की धरपकड़ के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दिनेशपुर के महतोष मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। उसके पास दुर्लभ प्रजाति की पेंगोलिन है। सूचना पर एसटीएफ निरीक्षक एमपी सिंह और वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम टीम के साथ महतोष मोड़ पर पहुंच गए।
यहां पर वह व्यक्ति पेंगोलिन को बेचने के लिए ग्राहक को खोज रहा था। टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके पास 34 किलो वजन का दुर्लभ प्रजाति का पेंगोलिन बरामद हुआ। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम नानकमत्ता के सिलबाती निवासी सुखविंदर सिंह बताया। वह पेंगोलिन को गूलरभोज के साल के जंगल से पकड़कर लाया है। इधर, सीओ एसटीएफ पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।