फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One caught.

किलपुरा रेंज में बैंत से भरा पिकअप वाहन पकड़ा, तस्कर फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
One caught.
खटीमा के किलपुरा रेंज में पकड़ी गई बैंत से भरे वाहन के साथ वन विभाग की टीम। संवाद - फोटो : KHATIMA
किलपुरा रेंज में वन विभाग की टीम ने बैंत से भरा पिकअप वाहन पकड़ा और तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किलपुरा रेंज के वन कर्मी शनिवार की देर रात गश्त कर रहे थे। इसी बीच दुगाड़ी बीट 2 जंगल के किनारे एक वाहन आता दिखाई दिया। टीम को देख वाहन चालक ने वाहन भगाया। वन कर्मियों ने वाहन का पीछा किया तो चालक वाहन को बंजारी मार्ग पर सड़क किनारे छोड़कर खेतों में भाग गए।
विज्ञापन

वन कर्मियों ने वाहन को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसमें बैंत भरा हुआ था। वन कर्मी उसे रेंज कार्यालय ले आए। रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि वाहन में 32 बंडल बैंत के बरामद हुए हैं। वाहन को सीज कर दिया है। उप्रेती ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed