फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One caught in district.

Udham Singh Nagar News: 30 कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 28 Oct 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
One caught in district.
दिनेशपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान संरक्षित प्रजाति के 30 कछुओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार की रात को एसआई लोकेश कुमार पुलिस कर्मियों के साथ सुंदरपुर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। दस बजे के करीब सुंदरपुर की ओर से पुलिस को बाइक संख्या UK06-M3942 पर एक व्यक्ति आता दिखा। पुलिस को देख वह हड़बड़ाहट में बाइक लेकर गिर गया। तलाशी लेने पर बाइक के पीछे एक बोरे में 30 कछुए बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम परमानंद बाछाड़ निवासी सुंदरपुर बताया। उसने बताया कि नदी से पकड़कर कछुओं को वह बाजार में बेचने जा रहा था। बताया कि वन विभाग को सूचना देने के बाद आरोपी के खिलाफ 9/51-48A वन जंतु संरक्षण अधिनियम में केस दर्ज करने के बाद रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed