{"_id":"61ce0e6f04ce761ba90e98f4","slug":"one-arrested-kashipur-news-hld449403973","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीम हत्याकांड में काशीपुर का कुख्यात कुंजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीम हत्याकांड में काशीपुर का कुख्यात कुंजा गिरफ्तार
विज्ञापन
हत्यारोपी जुनैद उर्फ कुंजा।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स की उधारी चुकता न करने पर जुनैद उर्फ कुंजा ने ठाकुरद्वारा के फरीदनगर निवासी अजीम की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठाकुरद्वारा पुलिस ने आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है।
जनपद मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा ग्राम फरीदनगर में तीन दिसंबर की शाम पिकअप चालक अजीम (21) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने फरीदनगर निवासी मोहसिन कुरैशी उर्फ गुर्जर और सईद कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी सुहेल कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया था। सीसीटीवी फुटेज में वारदात से ठीक पहले कुछ लोग अजीम को पीटते देखे गए। उसे पीटने वालों में काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां निवासी जुनैद उर्फ कुंजा भी था। इस हत्याकांड में जुनैद को भी आरोपी बनाया गया था।
ठाकुरद्वारा पुलिस ने आरोपी जुनैद की गिरफ्तारी के लिए काशीपुर में दबिशें दीं। पुलिस ने आरोपी जुनैद के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। ठाकुरद्वारा कोतवाल मोहित चौधरी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अजीम हत्याकांड का जुर्म कबूला है। जुनैद ने बताया कि अजीम उससे ड्रग्स खरीदता था। उस पर ड्रग्स की उधारी की रकम बकाया है। रकम देने से बचने के लिए वह दूसरी जगह से ड्रग्स खरीदने लगा था। आवेश में आकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जुनैद की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
काशीपुर में भी दो मर्डर कर चुका है जुनैद
काशीपुर। मोहल्ला अल्ली खां निवासी जुनैद उर्फ कुंजा शातिर अपराधी है। वह काशीपुर में हत्या की दो वारदातों में जेल जा चुका है। काशीपुर कोतवाली में उसके विरुद्ध रंगदारी, मारपीट करने और एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
वर्ष 2014 में मोहल्ला महेशपुरा निवासी जगीरा की हत्या के मामले में जुनैद उर्फ कुंजा का नाम प्रकाश में आया था। इस हत्याकांड में जेल से छूटने के बाद वह आपराधिक वारदातों में सक्रिय हो गया। उसके खिलाफ रंगदारी और मारपीट की कई शिकायतें आईं।
11 अप्रैल, 2017 को मोहल्ला अल्ली खां में सड़क किनारे कालीबस्ती हजरतनगर निवासी सलाहउद्दीन का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक की मां शहाना ने एक व्यक्ति के खिलाफ शक के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक का मोबाइल सर्विलांस पर लगाने पर उसमें आखिरी कॉल जुनैद उर्फ कुंजा की थी। पुलिस ने जुनैैद और उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने कुकर्म का विरोध करने पर सलाहउद्दीन की हत्या किए जाने की बात कबूली थी।