फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One Arrested In 21 Lakhs Fraud Case

Udham Singh Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख की ठगी वाला गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 12 Jul 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
One Arrested In 21 Lakhs Fraud Case
काशीपुर। विदेश भेजने के नाम फर्जी दस्तावेज तैयार कर नकली ऑफर लेटर देकर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आईटीआई थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित लखविंदर कौर निवासी कीरतपुर पोस्ट कल्लूवाला थाना रेहड़ बिजनौर हाल ग्राम शिवलालपुर डल्लु थाना काशीपुर ने तहरीर सौंपी थी।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि बलवन्त सिंह व सतविन्दर कौर निवासीगण कचनाल गुसांई और पवनदीप सिंह निवासी ग्राम मिस्सरवाला थाना कुंडा ने उसे विदेश भेजने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर नकली ऑफर लेटर को असली बताया। जिसके बदले में उन लोगों ने उससे 21 लाख 7 हजार रुपये ले लिए। जब उसे जानकारी हुई कि ऑफर लेटर फर्जी है। तब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने 420, 467, 468, 471, 504 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना एसआई राकेश राय ने की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस टीम का गठन करके आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बलवन्त सिंह निवासी कचनाल गुसांई को सत्र न्यायालय रुद्रपुर के मुख्य गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपी सतविंदर कौर व पवनदीप सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed