फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One arrested for stealing lakhs from home

घर से लाखों की चोरी के आरोप में एक दबोचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
One arrested for stealing lakhs from home
खटीमा। झनकट गांव में एक घर से लाखों की चोरी के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुसार सात अप्रैल को झनकट गांव निवासी आफताब आलम के घर पर चोरों ने धावा बोला था। चोर घर में रखी दो लाख रुपये की नकदी, तीन मोबाइल, बैंक की पासबुक और एटीएम चोरी कर ले गए थे। अकरम ने कोतवाली में नगर के इस्लामनगर मोहल्ला निवासी अकरम व गुलफाम के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने 17 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी अकरम को कंजाबाग नहर पर सुजिया-महोलिया मार्ग से धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि अकरम के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है। सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed