{"_id":"6931d541e36d62676807d09d","slug":"on-the-orders-of-the-court-an-fir-was-lodged-against-three-people-including-the-couple-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-133836-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अदालत के आदेश पर दंपती सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अदालत के आदेश पर दंपती सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज
Fri, 05 Dec 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने अदालत के आदेश पर दंपती सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तीनों पर घर में चोरी कर भागने का आरोप है। रेशमबाड़ी, वार्ड नंबर 13 निवासी आसमा ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसके घर के एक कमरे में नसीराबाद, मिलक, रामपुर निवासी साबिर अली, पत्नी चांदनी और पिता रमजानी किराये पर रहते थे। एक जुलाई को पति शाकुल ने उसे पीटा था और वह घायल हो गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बच्चे भी देखरेख के लिए अस्पताल में थे। घर पर केवल किराएदार साबिर अली, रमजानी, चांदनी थे।
पांच जुलाई को वह अस्पताल से घर पहुंची तो कमरे का ताला टूटा था और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखे एक जोड़ी सोने के कुंडल, सोने की बालियां, लाॅकेट, दो सोने की अंगूठी, एक लौंग, 300 ग्राम चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपये की नकदी गायब थी। किरायेदार का कमरा भी खाली था। साबिर अली का मोबाइल नंबर बंद मिला। उसने पिता रमजानी को काॅल किया तो उन्होंने चोरी हुए सामान वापस दिलाने की बात कही थी। आरोप है कि घर से चोरी साबिर अली, उसके पिता रमजानी और चांदनी ने मिलकर की है। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद विवेचना की जा रही है।