फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   On the first day of Diwali, the wheels of vehicles kept slipping.

Udham Singh Nagar News: दिवाली के पहले दिन खिसकते रहे वाहनों के चक्के

Mon, 20 Oct 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 20 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Diwali, the wheels of vehicles kept slipping.
रुद्रपुर के डीडी चौक में रविवार को हर तरफ से उमड़ा वाहनों का रेला। संवाद 

विज्ञापन
रुद्रपुर। दिवाली के पहले दिन नगर लोगों की आवाजाही से गुलजार था तो वाहनों की अच्छी-खासी आवाजाही हुई। दिनभर वाहनों के चक्के ठिठकते रहे। वाहन धीरे-धीरे खिसकते दिखे। रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा नगर में वाहनों की संख्या अधिक थी। दूर-दराज से दीपावली की सामान की खरीदारी के लिए लोग वाहनों से पहुंचे हुए थे। नगर के इंद्रा चौक, ड़ीडी चौक में जाम दिनभर जाम का नजारा देखने को मिला। डीडी चौक में दिन में कई बार हर तरफ से वाहनों की आवाजाही होने से यातायात पुलिस को व्यवस्था बनाने में दिक्कत आई। डीडी चौक शाम तक वाहनों से घिरा रहा।
वाहनों की आवाजाही बढ़ने से डीडी चौक से अटरिया मोड़ तक नैनीताल हाईवे पर दिनभर वाहन रेंगते नजर आए। आधा किमी का हिस्सा तय करने में 15 से 20 मिनट लग रहे थे। वाहन संचालन में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर की आंतरिक सड़कों पर वाहन संचालन में आई। यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या ने बताया कि इंद्रा चौक, डीडी चौक के साथ ही हाईवे पर कर्मियों को तैनात किया गया था। वाहनों की संख्या बढ़ने से दिक्कत आई, लेकिन जाम की स्थिति कहीं भी पैदा नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन


बस अड्डा बना नगर की पार्किंग
किच्छा। दीपावली पर्व पर नगर की यातायात व्यवस्था बेहतर होने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिली। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि डीडी चौक के अलावा हल्द्वानी रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर यातायात को अंदर आने पर प्रतिबंध लगाया गया। ई-रिक्शा व दोपहिया वाहनों के अलावा बाजार में कोई वाहन नही आ सका। इधर नगर रोडवेज के सभी बसें बाईपास से गुजरने के कारण बस अड्डे को लोगों ने पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया। बरेली रोड, मेन बाजार, हल्द्वानी रोड पर लगी दुकानों पर लोगों ने खूब खरीददारी की। बस अड्डे पर पार्किंग होने से लोगों ने राहत महसूस की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

काशीपुर के स्टेडियम चौराहे पर लगा जाम

काशीपुर। नगर में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास स्टेडियम चौराहे पर एक कार सवार अपनी कार को साइड में लगाकर कहीं चला गया। कार सही तरीके से नहीं लगने की वजह से चौराहे पर जाम लग गया। गलत तरीके से कार को पार्किंग करने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी गई। मौके पर पुलिस कर्मियों ने पहले तो कार सवार को तलाशा, लेकिन जब वह नहीं मिला। तब किसी तरह यातायात को सुचारू करने में जुट गए। करीब दस मिनट बाद आये कार सवार ने जब अपनी कार को हटाया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed