फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Olympic Day Celebration

ओलंपिक डाक्यूमेंट्री के लिए 5000 खिलाड़ियों ने भेजी वीडियो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Olympic Day Celebration
रुद्रपुर में ओलंपिक दिवस पर सांकेतिक दौड़ में प्रतिभाग करते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोरोना महामारी के चलते इस बार विश्व ओलंपिक दिवस सांकेतिक रूप से मनाया गया। साथ ही उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों पर बनने वाली डाक्यूमेंट्री में शामिल होने के लिए राज्य के करीब 5000 खिलाड़ियों ने वीडियो भेजी। ऑनलाइन प्रतियोगिता के तहत आर्ट, कविता व फिजिकल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शीघ्र पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को ओलंपिक कार्यालय में सांकेतिक रूप से ओलंपिक दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि एडीएम जगदीश कांडपाल व कलक्ट्रेट प्रभारी विवेक प्रकाश मौजूद रहे।
उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने कहा कि विजेता खिलाड़ियों के नाम पंतनगर के 90.8 जनवाणी केंद्र रेडियो के माध्यम से भी प्रसारित किए जाएंगे। इस दौरान सिडकुल की परफेटी कंपनी की ओर से खिलाड़ियों को मास्क वितरित किए गए। वहां पर अंतरराष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी रथीस नायर, सुभाष तिवारी, आंचल बावा, कविता आर्या, कौशल सिंह, हीरा सागर, धर्मेंद्र शर्मा, बबलू दिवाकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed