फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   olympic Day Celebration

ओलंपिक दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
olympic Day Celebration
विजेता को पुरस्कृत करते भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजीव मेहता। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। उत्तराखंड ओलंपिक संघ की ओर से ओलंपिक दिवस (23 जून) पर शारीरिक शिक्षा, कला और कविता वर्ग में आयोजित हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। उत्तराखंड ओलंपिक संघ की ओर से गठित कमेटी ने रविवार को रुद्रपुर स्थित उत्तराखंड ओलंपिक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहले तीन स्थानों पर आए सभी विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। संघ के अध्यक्ष राजीव मेहता और उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। डॉ. सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते विजेताओं को पुरस्कार वितरित नहीं किए जा सके थे, इसलिए अब पुरस्कार वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे जिलों के प्रतिभागियों के पुरस्कार को रजिस्टर पोस्ट के माध्यम से भेजा जा रहा है। वहां जीवन रॉय, आंचल बावा, दिनेश कुमार, कविता आर्या, उत्तम बिष्ट, सुनीता पांडेय और नजदीक निवास स्थान के विजेता प्रतिभागी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed