Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Officers should be didcated toward their work.

सकारात्मक और समर्पण भाव से काम करें अधिकारी : पीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Officers should be didcated toward their work.
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से दस राज्यों के सीएम, मुख्य सचिव, 46 जिलों के डीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किए जा रहे कार्यों को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों ने अच्छा काम किया है, उनसे एक प्रेरणा भी मिली है। कुछ लोगों ने कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद अपने दायित्वों का निर्वहन बहुत बेहतर ढंग से किया।
विज्ञापन

कई कोरोना योद्धाओं ने अपनों को खोया और कई दिनों तक अपने परिवार से दूर भी रहे। मुश्किल दौर में भी अपने कार्यों को प्राथमिकता दी है। जिन जिलों ने सराहनीय कार्य किया है वे अपने अनुभवों को अन्य राज्यों के साथ साझा करें। यदि कोई राज्य/जिला कोरोना संक्रमण से जीतता है तो देश भी कोरोना के खिलाफ इस जंग में जीतता है। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में सकारात्मक और समर्पण भाव से कार्य करें।
विज्ञापन

गांवों की अपनी एक अलग ताकत होती है जो कोरोना के इस दौर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जो भी व्यक्ति इस लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं वह एक विंग कमांडर के रूप में अपने क्षेत्र का नेतृत्व कर रहे हैं। इस लड़ाई में लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना, सामाजिक दूरी का अनुपालन, मास्क, एवं अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना महत्वपूर्ण हथियार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौर में कालाबाजारी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। मृत्यु दर को कम करते हुए प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को बचाना हम सबका कर्तव्य है। आम जनता की दैनिक जरूरतों की पूर्ति किसी भी प्रकार से बाधित न हो।

ग्रामीण और दूरस्त क्षेत्रों में जहां कोरोना की दूसरी लहर का प्रसार तेजी से हुआ है वहां विशेष ध्यान देने और लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। वहां डीएम रंजना राजगुरू, सीडीओ हिमांशु खुराना, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed