फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Number of passengers increased on four routes including Bareilly-Tanakpur

Udham Singh Nagar News: बरेली-टनकपुर सहित चार रूटों पर बढ़ी यात्रियों की संख्या

Wed, 17 Jul 2024 05:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 17 Jul 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Number of passengers increased on four routes including Bareilly-Tanakpur
रुद्रपुर। परिवहन निगम अनुबंधित बसों के भरोसे हो गया है। एक तो बसों के बेड़े में पहले से ही बसों का अकाल चल रहा है। अब 10 बसों की नीलामी होने से लोकल रूटों पर बसों की कमी भी हो गई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर परिवहन निगम के पास कुल 84 बसों का बेड़ा था। इसमें निगम व अनुबंध का अनुपात आधा आधा था। इधर निगम की 10 बसें जो 10 लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी थी व यातायात में खतरे का सबब बनी थी उनकी नीलामी कर दी गई। इन बसों को पहले से ही लोकल रूट बरेली, मुरादाबाद, टनकपुर व काशीपुर रूट पर चलाया जा रहा था। अचानक इन बसों के लोकल रूटों से हटने के चलते यात्रियों का भार बढ़ गया है। अब रोडवेज के बेड़े में अनुबंध की बसों की संख्या अधिक हो गई है। इन रूटों पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निगम की आय पर लगेगी चपत
रुद्रपुर। अनुबंधित बसों के भरोसे रहने पर परिवहन निगम की आय को भी बड़ी चपत लगेगी। बसों को अनुबंध पर लेने में मिनी बसों को लगभग 9.50 रुपये प्रति किलोमीटर और बड़ी बसों का 10.50 रुपये प्रति किलोमीटर बस मालिकों को देना होता है। जबकि डीजल और कंडक्टर निगम का होता है। ऐसे में 10 नई बसों का अनुबंध किए जाने से निगम को आय में बड़ी चपत लगने वाली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


साल दर साल बसें होंगी कम
रद्रपुर। रुद्रपुर परिवहन निगम के पास फिलहाल 32 बसें हैं। इसमें नई बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाता है। लोकल रूटों पर थोड़ी पुरानी बसों को ही चलाया जाता है। निगम की कुल बसों में आधी बसें ऐसी हैं जो एक-दो साथ में 10 लाख किमी का कोटा पूरा कर लेंगी। ऐसे में साल दर साल परिवहन निगम को बसों की व्यवस्था करनी पड़ेगी। संवाद


लोकल रूटों पर फिलहाल बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। जब तक बसों की उपलब्धता नहीं हो जाती तब तक अनुबंधित बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। -केएस राणा, एआरएम रोडवेज रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed