फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Now the Chaiti Mela premises will be cleaned in three phases

Udham Singh Nagar News: अब चैती मेला परिसर की तीन चरणों में होगी साफ-सफाई

Wed, 09 Apr 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 09 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Now the Chaiti Mela premises will be cleaned in three phases
काशीपुर। ऐतिहासिक चैती मेला परिसर में लड़खड़ाई सफाई व्यवस्था का एसडीएम ने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब मेला परिसर की तीन चरणों में सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बीती सात अप्रैल को ''''गंदगी के ढेर खोल रहे सफाई व्यवस्था की पोल'''' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार को संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदौला व नगर निगम के एसएनए कमल मेहता ने टीम के साथ मेला परिसर का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मेला ठेकेदार, सफाई निरीक्षकों के साथ बैठक कर कहा कि अब परिसर की सफाई तीन चरणों में नियमित रूप से कराई जाएगी। मेले में तैनात सफाई कर्मचारियों की प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज होनी चाहिए। सफाई व्यवस्था पर नजर रखने के लिए एक टीम का गठन किया गया है, जिसमें नगर निगम व तहसील के कर्मचारियों को लगाया गया है जो कि नियमित रूप से सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह अपने आसपास साफ-सफाई रखें और प्रत्येक दुकान पर एक डस्टबिन रखना अनिवार्य होगा। कहा यदि दोबारा निरीक्षण में सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं मिली, तो जुर्माने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed