फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Now SIT will deal with moneylenders: SP City

अब सूदखोरों से निपटेगी एसआईटी : एसपी सिटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Now SIT will deal with moneylenders: SP City
काशीपुर में जनता से संवाद करते एसपी सिटी मनोज कत्याल। संवाद
- सूदखोरी की आड़ में रुपये हड़पने वालों की शिकायत पुलिस से करने की अपील
विज्ञापन


काशीपुर। सूदखोरी को लेकर एसआईटी गठित होने के बाद एसपी सिटी रुद्रपुर ने काशीपुर कोतवाली में जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। एसपी सिटी ने लोगों को सूदखोरी की आड़ में रुपये हड़पने वाले लोगों की शिकायत पुलिस से करने की अपील की है।
शुक्रवार शाम कोतवाली परिसर में एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल की मौजूदगी में आयोजित गोष्ठी में बताया गया कि जसपुर, रुद्रपुर समेत कई जगहों से सूदखोरी के मामले सामने आ रहे हैं। कहा कि कुछ लोगों ने ब्याज में रुपये देने की आड़ में लोगों से जमीन हड़पने और अधिक रुपये लेने का धंधा बना लिया है। साथ ही कई सूदखोरों की ओर से ब्याज पर रुपये लेने वालों से मारपीट, अभद्रता व धमकी दी जा रही हैं।
विज्ञापन

सूदखोरों की मनमर्जी व गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसआईटी का गठन किया गया। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वह सूदखोरों के झांसे में न आए। कहा कि सूदखोरों की जानकारी देने वालों का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सूदखोरी के मामले में तीन आरोपी पुलिस के राडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एमए राहुल ने कहा कि सूदखोर भोले-भाले लोगों से मूल रकम से अधिक ब्याज ले लेते हैं। कई लोगों की जमीन व मकान हड़पने की धमकी देते हैं। विरोध करने पर सूदखोर उन्हें धमकी, मारपीट और डराते-धमकाते हैं। गोष्ठी में कुंडा, जसपुर, आईटीआई थाना क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया।

गोष्ठी में हसीन खान, अजीज कुरैशी, पूर्व पार्षद मोनू चौधरी, अब्दुल कादिर, बलकार सिंह, परविंदर सिंह, कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, जसपुर कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसआई मनोज जोशी, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed