फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Now rating of hotels, lodges, dharamshalas will be ready, cleanliness green leaf rating system implemented under Swachh Bharat Mission.

Udham Singh Nagar News: अब होटल, लॉज, धर्मशालाओं की तैयार होगी रेटिंग, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम लागू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Now rating of hotels, lodges, dharamshalas will be ready, cleanliness green leaf rating system implemented under Swachh Bharat Mission.
रुद्रपुर। सुरक्षित स्वच्छता के मापदंडों के तहत पर्यटक स्थल पर होटल, रिसॉर्ट, होम स्टे जैसे पर्यटन के बुनियादी ढांचे का आकलन करने के लिए स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग की जाएगी। स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम के तहत हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में होटल, होम स्टे, लॉज, धर्मशालाओं, ट्रैकिंग कैंपस में स्वच्छता, शौचालय, ग्रे वाटर मेनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट और अपशिष्ट प्रबंधन के आधार पर स्वच्छता रेटिंग तय की जाएगी। इसकी मानिटरिंग जिला समिति करेगी।
विज्ञापन

प्रणाली में तीन थीम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, मल कीचड़ प्रबंधन व ग्रेवाटर प्रबंधन शामिल हैं। पहले दो में 80 अंक हैं और अंतिम में 40 अंक सहित कुल 200 अंक हैं। प्रमाणन प्रक्रिया का पात्र होने के लिए भाग लेने वाली संस्थाओं को हर कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली के प्रथम चरण में उत्तराखंड के नैनीताल और देहरादून जनपद लिए गए हैं। जल्द ही इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इससे जन सामान्य को अच्छी सुविधा मिल सके। इस प्रणाली के तहत होटल, रिसोर्ट, ढाबा अपना मूल्यांकन स्वयं कर सकेंगे। इसके सहयोग से आतिथ्य सुविधाओं के लिए रेटिंग प्रणाली का संचालन किया जाएगा। इसका मकसद है आतिथ्य सुविधाओं के लिए पर्याप्त बुनियादी ढाचा विकसित करना, अच्छी प्रथाओं को अपनाना और स्वच्छता पर जागरूकता पैदा करने में सहायता प्रदान करना।
विज्ञापन

----
तीन पहलुओं पर तय होगी रेटिंग
रुद्रपुर। स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम में 100-130 अंक प्राप्त करने वाली संस्थाओं को एक लीफ स्टेटस, 130-180 अंक वाली संस्थाओं को तीन लीफ स्टेटस का दर्जा दिया जाएगा। वहीं 180-200 के बीच स्कोर करने वाली संस्था को पांच लीफ स्टेटस के साथ सर्वश्रेष्ठ स्थान मिलेगा। जिन प्रतिष्ठानों को रेटिंग में स्थान नहीं मिलेगा, उन पर समिति कार्रवाई की संस्तुति करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्वच्छ भारत मिशन के तहत होटल, धर्मशाला आदि के लिए स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम लागू किया गया है। इसमें इनकी तीन बिंदुओं पर रेटिंग तय की जाएगी। मनीष कुमार, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed