{"_id":"637fac370074065cc0543af1","slug":"now-elephant-mischief-in-chakarpur-forest-department-nursery-khatima-news-hld4831087176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अब चकरपुर वन विभाग नर्सरी में हाथी का उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अब चकरपुर वन विभाग नर्सरी में हाथी का उत्पात
विज्ञापन
खटीमा के चकरपुर में हाथी ने तोड़ी रसोई घर की दीवार। संवाद
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। किलपुरा रेंज में हाथी का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व के दो मामलों में छह महिलाओं को घायल करने के बाद अब एक हाथी खटीमा रेंज के चकरपुर के जंगल पहुंच गया। यहां हाथी ने वन विभाग की नर्सरी में बनी सुरक्षा दीवार, रसोई घर की दीवार और दरवाजा तोड़कर खूब उत्पात मचाया। नर्सरी में रह रहे दो वन कर्मियों ने बमुश्किल भाग कर जान बचाई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
बुधवार की देर रात एक हाथी उत्तरी बनबसा चकरपुर बीट निकासी चौकी गेट पर आ गया और नर्सरी की सुरक्षा दीवार को तोड़कर नर्सरी परिसर में घुस गया। हाथी ने नर्सरी परिसर में बनी रसोई घर के पीछे की दीवार व दरवाजे को तोड़ दिया। वहां रह रहे गेट मुंशी पदम सिंह और परमेश्वरी राणा ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। वन कर्मियों की सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे वन दरोगा प्रवेश सिंह राणा ने पटाखे बजाकर और आग जलाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
वन दरोगा ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों और रात के समय हाईवे पर आवागमन करने वालों से सतर्कता बरतने की अपील की है। वहां वन बीट अधिकारी नरेंद्र पांडे, टेक चंद, सुभाष चंद, नवीन चंद, प्रहलाद सिंह राणा आदि थे। संवाद