फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   now electricity tariff will come every month

Udham Singh Nagar News: अब एक महीने में आएगा घरेलू बिजली का बिल

Thu, 18 May 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 18 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
now electricity tariff will come every month
जसपुर। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के आदेश पर उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने प्रथम चरण में प्रदेश के सात विद्युत वितरण खंडों में विद्युत बिलिंग की मासिक व्यवस्था के निर्देश जारी किए हैं। चार किलो वाट वाले घरेलू श्रेणी के सभी उपभोक्ताओं पर यह नियम लागू होगा।
विज्ञापन

यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि विभाग के एमडी अनिल कुमार ने प्रथम चरण में विद्युत वितरण खंड जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर(प्रथम), खटीमा, सितारगंज और हरिद्वार शहर के लिए निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के मुताबिक जिन उपभोक्ताओं के बिल मार्च 2023 में जारी हुए हैं उनकी अगली बिलिंग द्विमासिक आधार पर मई में की जाएगी, जबकि मासिक बिलिंग जून से शुरू होगी। इसी तरह जिन उपभोक्ताओं के बिल अप्रैल में जारी किए गए। उनकी द्विमासिक बिलिंग जून में जारी होगी और मासिक बिल जुलाई में जारी किए जाएंगे। विभाग की ओर से सभी वितरण खंडों के कार्यालयों समेत संबंधित विभाग के लिए आदेश जारी किए गए हैं। विभाग की वेबसाइट पर भी उक्त नियम अपलोड किए जा चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed