फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Now CLF will have its own building, facilities will be smooth

Udham Singh Nagar News: अब सीएलएफ के होंगे अपने भवन, सुचारु होंगी सुविधाएं

Fri, 16 May 2025 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 16 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Now CLF will have its own building, facilities will be smooth
रुद्रपुर। अब राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के जल्द अपने भवन होंगे। जिले में इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। बीते वित्तीय वर्ष 16 भवनों का प्रस्ताव शासन काे भेजा गया था, जिसमें से 12 की स्वीकृति मिल गई है। अब यहां ग्रामोत्थान परियोजना और सीएलएफ के संयुक्त धनराशि से निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में आठ हजार स्वयं सहायता समूह हैं। इनसे लगभग 80 हजार महिलाएं जुड़ीं हैं। इनका संचालन कुल 32 सीएलएफ से किया जाता है। अभी तक सीएलएफ भाड़े के भवनों में चल रहे हैं। यहां समूह के उत्पादित सामान आदि रखे जाते हैं। जगह के अभाव में समूह अपने सभी उत्पाद भी नहीं रख पाते हैं। हर साल सीएलएफ को मोटी धनराशि भाड़े के रूप में देनी पड़ती है।
विज्ञापन

अब इनके भवन निर्माण की कवायद शुरू की दी गई है। प्रति कलेक्शन सेंटर के निर्माण में लगभग 20 लाख रुपये का स्टीमेट निर्धारित किया गया है। इसमें ग्रामोत्थान परियोजना के जरिये 60 फीसदी और सीएलएफ की 40 फीसदी धनराशि शामिल किया जाएगा। इसमें 12 की स्वीकृति शासन की तरफ से मिल चुकी है। यहां जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। यहां आफिस और सामान रखने की जगह आदि बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed