फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   November 23 'll never run across the country train

23 नवंबर से देशभर में नहीं चलने देंगे रेल

Sun, 26 Jul 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Sun, 26 Jul 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन

एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के काशीपुर अध्यक्ष अधीक्षक सुरेश शर्मा के स्थान पर एसएस सिन्हा काशीपुर शाखा के अध्यक्ष चुने गए। नरमू अध्यक्ष के रुप में सुरेश शर्मा को संगठन ने विदाई दी।

विज्ञापन


शनिवार को रेलवे विश्राम गृह में आयोजित विदाई समारोह में भाग लेने पहुंचे मंडल अध्यक्ष बसंत लाल चतुर्वेदी ने कहा कि सुरेश शर्मा लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं। वह एक अच्छे संगठनकर्ता रहे।
विज्ञापन


 बाद में पत्रकार वार्ता में चतुर्वेदी ने कहा कि अगर सरकार ने रेलों को निजी हाथों में सौंपने और कर्मचारियों के लिए लागू न्यू पेंशन योजना वापस नहीं ली तो देशभर के रेल कर्मचारी 23 नवंबर से विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे देशभर में चलने वाली 22 हजार 500 रेलगाड़ियों के पहिये थम जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल वर्ष 1974 से भी बड़ी होगी। उन्होंने कर्मचारियों को हड़ताल के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।


इस मौके पर कर्मचारियों ने शाखाध्यक्ष सुरेश शर्मा को भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर छोटे लाल यादव, केके शर्मा, एसके राय, राजकुमार, निखिल सक्सेना, माजिद हुसैन, ललित पांडे, हरीओम, रमेश कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed