फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Notorious criminal Gurbaz, carrying a reward of Rs 25,000, arrested in police encounter

Udham Singh Nagar News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी शातिर बदमाश गुरबाज गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Notorious criminal Gurbaz, carrying a reward of Rs 25,000, arrested in police encounter

विज्ञापन
रुद्रपुर। गूलरभोज में देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के शातिर दुर्दांत बदमाश गुरबाज को गिरफ्तार कर लिया। अपराधी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायर झोंके। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।



एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि इसी साल 15 मई को गदरपुर के ग्राम कलकत्ता निवासी बलविंदर सिंह पर गांव के ही करनैल सिंह उर्फ पिंटू रोढ़ी व गुरबाज सिंह उर्फ मानू ने तमंचे से फायरिंग की थी। दोनों भाई बलविंदर को पीटने के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। इस मामले में बलविंदर के भाई बलजीत सिंह ने दोनों पर हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद से अभियुक्त फरार थे। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश गदरपुर पुलिस को दिए थे। बुधवार की रात पुलिस गूलरभोज चौकी क्षेत्र में पहुंचीं जहां टीम ने गुरबाज को घेर लिया। खुद को घिरता देख गुरबाज ने टीम को जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में गुरबाज के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर बदमाश है जो गदरपुर थाने का 25 हजार का इनामी है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन




----



नानकमत्ता थानाध्यक्ष पर झोंक चुका है फायर



गुरबाज सिंह पुलिस के टॉप 10 बदमाशों की सूची में शामिल है। वर्ष 2019 में अभियुक्त नानकमत्ता के तत्कालीन थानाध्यक्ष पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक चुका है। पुलिस के अनुसार अवैध हथियारों के दम पर बदमाशी दिखाने को गुरबाज शौक समझता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---



हत्या का प्रयास, लूट समेत 17 प्राथमिकी दर्ज



गुरबाज सिंह पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ ऊधमसिंह नगर जिले के थाना गदरपुर, दिनेशपुर, बाजपुर, नानकमत्ता और उत्तरप्रदेश के थाना मिलक खानम, रामपुर में 17 प्राथमिकी दर्ज हैं। इसमें हत्या का प्रयास, लूट, राहजनी, बलवा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed