फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Notice given to drivers and conductors.

काशीपुर डिपो के 14 चालकों, परिचालकों को दिए नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Notice given to drivers and conductors.
काशीपुर। परिवहन निगम में काशीपुर डिपो के चालक, परिचालक और वर्कशॉप कर्मचारी ड्रेस पहनने के प्रति लापरवाह हैं। इस मद में तीन हजार रुपये की राशि मिलने के बाद कई कर्मियों ने अपनी ड्रेस नहीं सिलाई है। एआरएम ने ड्रेस कोड का पालन नहीं करने वाले 14 चालकों और परिचालकों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से अगस्त के वेतन के साथ ही चालकों व परिचालकों को वर्दी के लिए तीन-तीन हजार रुपये की राशि दी गई थी। राशि मिलने के कई दिन बाद तक कर्मियों ने ड्रेस नहीं सिलवाई। निगम के जीएम दीपक जैन ने 15 अगस्त से ड्रेस अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिए थे। ड्रेस न पहनने वाले कर्मियों के वेतन से 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से काटे जाने की बात कही गई थी। ढाई माह बाद भी काशीपुर डिपो में आदेश का अनुपालन नहीं हो सका है। एक परिचालक ने टोकने पर निगम प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन

प्रभारी एआरएम विजय तिवारी ने वर्दी न पहनने वाले परिचालकों संदीप कुमार, महेश राम, नपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, जसराम, रवि कुमार, सुभाष कश्यप, प्रगट सिंह, अनिल कुमार के अलावा चालक भूपेंद्र सिंह, मनछिन्दर सिंह व सुखचेन सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में ड्रेस की लिए दी गई धनराशि का दुरुपयोग करने की बात कही है। भविष्य में ड्रेस न पहनने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed