{"_id":"60c8fd1c8ebc3e2ee80d4e60","slug":"notice-for-fifty-traders-rudrapur-news-hld4278519148","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वाले 50 लोगों को नोटिस ,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथ निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वाले 50 लोगों को नोटिस ,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। रुद्रपुर बाजार के सौंदर्यीकरण में नगर निगम के प्रयासों को बाधित करने वाले 50 से अधिक लोगों को चिन्हित कर नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही नगर निगम ने दुकानदारों से नाली और फुटपाथ निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।
रुद्रपुर बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए करीब दो वर्ष पहले हुए ध्वस्तीकरण अभियान के बाद दुकानों के आगे फुटपाथ व नाली निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लेकिन निर्माण कार्य की गति धीमी होने के कारण फुटपाथ अभी तक अधूरे पड़े हैं। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि फुटपाथ निर्माण से पहले बाजार की क्षेत्र की नालियों को मुख्य नाले में जोड़ने में कुछ लोग बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। जिस कारण फुटपाथ निर्माण की गति धीमी होने के साथ ही कुछ स्थानों पर जलभराव भी हो रहा है। ऐसे 50 से अधिक लोगों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं। आरोप है कि कुछ लोग अपनी राजनीति को चमकाने के लिए दुकानदारों को गुमराह कर फुटपाथ निर्माण को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। नगर निगम ने दुकानदारों से ऐसे लोगों के बहकावे न आकर फुटपाथ निर्माण में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की है। इसके बाद फुटपाथ निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
रुद्रपुर बाजार की कुछ नालियों को मुख्य नाले से जोड़ने में कुछ लोग बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इससे फुटपाथ निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे 50 से अधिक लोगों को चिन्हित कर नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही व्यापारियों को भी नैतिक आधार पर फुटपाथों पर अतिक्रमण नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
रामपाल सिंह, मेयर।