{"_id":"64ea568ee1bd8f6bf104d904","slug":"notice-by-upcb-in-kashipur-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-2443-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लांट की व्यवस्था दुरूस्त करने से पहले चलाया तो कार्रवाई : गोस्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लांट की व्यवस्था दुरूस्त करने से पहले चलाया तो कार्रवाई : गोस्वामी
Sun, 27 Aug 2023 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एक सीड प्लांट में वायु प्रदूषण की शिकायत मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने निरीक्षण कर खामियां मिलने पर प्लांट को बंद करने का नोटिस जारी कर दिया था। पीसीबी अब प्लांट संचालन की अनुमति कब मिली है व अन्य दस्तावेजों की जांच कर रहा है। क्षेत्रीय पीसीबी अधिकारी नरेश गोस्वामी ने चेतावनी दी यदि प्लांट की व्यवस्था दुरूस्त करने से पहले चलाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जसपुर खुर्द स्थित सीड प्लांट से लगातार गेंहू की सफाई के दौरान उसकी धूल के गुब्बार उठने की क्षेत्रवासियों ने पीसीबी से शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही आरोप लगाया था कि प्लांट में अनाज में लगाने वाली कीटनाशक दवाओं की दुर्गंध से सांस लेने में क्षेत्रवासियों को परेशानी हो रही है। शिकायत मिलने पर बीते शुक्रवार को विभाग के सहायक पर्यावरण अभियंता दिलदार व अनुश्रवण सहायक आकाश कुमार ने टीम के साथ प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने जांच में पाया कि प्लांट से निकलने वाली धूल का मानक के मुताबिक निस्तारण नहीं किया जा रहा था। जिसके बाद टीम ने प्लांट स्वामी को व्यवस्थाएं दुरूस्त करने तक प्लांट बंद करने का नोटिस जारी किया था। विभाग जांच कर रहा है कि प्लांट संचालन की अनुमति कब मिली और कब से प्लांट चल रहा है। इन सभी की जानकारी जुटाई जा रही है। यदि प्लांट नियम विरुद्ध संचालित हो रहा होगा तो उच्चाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।