फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Not improved voter card

तीन-चार बार चालान जमा करने के बाद भी शुद्ध नहीं हुई अशुुद्धियां

Mon, 09 Jan 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा। Updated Mon, 09 Jan 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन

खटीमा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्रों में अशुद्धियां तीसरी, चौथी बार भी नहीं सुधारी गई। चालान जमा कर अशुद्धियों में सुधार की प्रक्रिया के चलते कई मतदाताओं के पहचान पत्रों में दूसरी, तीसरी व चौथी बार भी पिता के स्थान पर पति और पति के स्थान पर पिता आदि अशुुद्धियों में सुधार नहीं हो सका है। चुनाव अधिकारी, एसडीएम कार्यालय परिसर पर अपने बूथों के मतदाताओं के फोटो पहचान पत्रों के अवलोकन के दौरान कई बीएलओ ने अशुुद्धियां पायी। बीएलओ द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा कई बार शुल्क जमा करने के बावजूद सुधार नहीं हो सका है। इनमें आशा चौहान, अरुण सिंह, नरेश सिंह राणा, पूजा जोशी, कमला चंद, अनारकली, नरेंद्र सिंह राणा, महेश्वरी देवी, गुलाब सिंह, रजनी बुड़ाकोटी, कमला थापा, भूपाल चंद आदि के मतदाता पहचान पत्रों में अशुद्धियां हैं।

विज्ञापन


खटीमा। उप निर्वाचन अधिकारी एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने कहा कि नाम सही होने पर मतदाता वोट दे सकता है। मतदाता पहचान पत्र में अशुद्धियां हुई हैं तो वह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। बावजूद इसके उन्हें मतदाता पहचान पत्रों में अशुद्धियां होने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


खटीमा। आदर्श सांसद ग्राम बग्घा सरपुड़ा में अब कांग्रेस की टीमें भी ग्रामीणों को नफा-नुकसान गिनाने लगी हैं। बग्घा के मां शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित सभा में कांग्रेसी नेता हरीश बोरा एवं भोजीपुर अस्पताल के डीन डॉ. ललित रुमाल ने कहा कि सरपुड़ा-बग्घा तीन किमी मार्ग की स्वीकृति की फाइल पर उन्होंने बजट स्वीकृत कराया है। इसमें 68 लाख अवमुक्त हो चुका है। यहां आयोजित बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी बोरा एवं डॉ. सिंह ने कहा कि सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने बग्घा को गोद लिया लेकिन असली गोद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भरी है। इस दौरान देवेंद्र चुफाल, धर्म सिंह दशौनी, अतीक अहमद, सदानंद जोशी, शमशेर सिंह कन्याल, मनोहर सिंह, लाल सिंह, गोपाल आदि ने बग्घा और अन्य नेताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र चुफाल ने किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री गुरप्रीत सिंह रंधावा, पूरन बोरा, कुंदन चंद, बबलू सैफी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed