फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   not enough water  to drink in tarai 

तराई में गला तर करने को पानी नहीं

Wed, 10 May 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Wed, 10 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
not enough water  to drink in tarai 
हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी से झुलस रही तराई के शहर रुद्रपुर में सरकारी हैंडपंप अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। देखरेख, मरम्मत के अभाव में अधिकांश हैंडपंप सूखे हैं। इससे लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है।

विज्ञापन


शहर में मुख्य स्थानों पर लगे 24 से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हैं। हालत यह है कि इन हैंडपंपों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। नगर निगम प्रशासन ने हैंडपंप लगाने बाद उनकी सुध नहीं ली है। मुख्य स्थानों कही बात करें तो आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी, इंडेन गैस एजेंसी, इंदिरा कॉलोनी, सिंह कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी, रंपुरा, भदईपुरा, खेड़ा सहित अन्य बस्तियों में 24 से अधिक हैंडपंप खराब हैं। 
विज्ञापन


भीषण गर्मी में भी नगर निगम प्रशासन इन हैंडपंपों की मरम्मत कराने के लिए गंभीर नहीं है। आम तौर पर गर्मी के सीजन से पूर्व ही प्रशासन पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करता है, लेकिन शहर में प्रशासन की तैयारी शून्य है। बस्तियों के लोग कई बार खराब हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन प्रशासन की नींद नहीं टूट रही। अधिकतर हैंडपंप खराब होने से लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी हैंडपंपों से अधिकांश गरीब परिवारों को पेयजल मुहैया होता है, इनके खराब होने से गरीब परिवारों के लोग कम गहराई वाले नलों का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इस संबंध में मेयर सोनी कोली कहा कहना है कि शहर में पेयजल व्यवस्था के लिए शीघ्र ही नगर निगम की ओर से प्याऊ लगाने की व्यवस्था की जायेगी। साथ ही जिन वार्डों में हैंडपंप खराब पड़े हैं, वहां के पार्षदों के माध्यम से हैंडपंपों को चिन्हित कर मरम्मत की जायेगी।


विधायक का आश्वासन निकला हवाई
इंडेन गैस एजेंसी में बीते दिनों पेयजल के लिए मुखर हुए ठेका कर्मचारियों को दिया गया विधायक राजकुमार ठुकराल का आश्वासन हवाई साबित हुआ है। गैस के ठेका कर्मियों ने परिसर में स्थित हैंडपंप ठीक कराने के लिए कई घंटे तक गैस का वितरण रोककर धरना शुरू कर दिया था, इसकी सूचना पर विधायक ठुकराल मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से टेलीफोन पर वार्ता करके दो दिन के भीतर हैंडपंप ठीक कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। इस बात को करीब दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन हैंडपंप की हालत अभी भी जस के तस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed