फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nomination will be started from tomorrow.

कल से होगी नामांकन प्रक्रिया आरंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Nomination will be started from tomorrow.
सितारगंज में आरओ दफ्तरों के बाहर की जा रही बैरिकेडिंग। - फोटो : SITARGANJ
विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार से प्रत्याशियों के नामांकन भी शुरू हो जाएंगे। इसके लिए मंडी समिति में स्थित एसडीएम दफ्तर और तहसील पर रिटर्निंग अफसरों के कार्यालय बनाए जा रहे हैं। दोनों दफ्तरों के आगे बैरीकेटिंग की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे में भी लगाए जा रहे हैं। रिटर्निंग अफसर एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष चुनाव कराना ही पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में स्थित एसडीएम कार्यालय के बाहर बैरीकेटिंग की जा रही है। रिटर्निंग अफसर तुषार सैनी ने बताया कि 21 जनवरी से नामांकन शुरु हो रही है। ऐसे में नामांकन होने से पहले ही 68 विधानसभा सितारगंज व 69 विधानसभा नानकमत्ता के रिटर्निंग आफीसर कार्यालयों को स्थापित किया जा रहा है। बताया कि सितारगंज के लिए एसडीएम दफ्तर में नामांकन होंग। दोनों आरओं के दफ्तरों के बाहर बैरीकेटिंग की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ताकि, नामांकन से लेकर मतदान तक होने वाले सभी कार्य पूरी तरह पारदर्शिता के साथ हो सकें।
विज्ञापन

नानकमत्ता के रिटर्निंग आफीसर विवेक राय ने बताया कि कल 21 जनवरी से आरंभ नामांकन प्रक्रिया 28 जनवरी तक चलेगी। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 31 जनवरी को नाम वापसी के साथ ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार वैलेट पेपर बनाए जाएंगे। आरओ राय ने बताया कि भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा आदि मान्यता वाले दलों से प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक समेत दो लोग नामांकन कराने आएंगे। निर्दलीय प्रत्याशियों को दस प्रस्तावक लगाने होंगे। बताया कि सभी प्रत्याशियों के शपथ पत्र सीईओ उत्तराखंड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही आरओ कार्यालय पर शपथ पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। बताया कि बैरीकेटिंग से सौ मीटर बाहर ही प्रत्याशियों के समर्थक रहेंगे। प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए सिर्फ दो वाहनों से ही आरओ दफ्तर तक आ सकते हैं, लेकिन वाहन भी सौ मीटर परिधि से बाहर ही खड़े होंगे। सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थकों को निर्वाचन आयोग के नियमों और कोविड गाइडलाइन का भी पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed