फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nomination by Yashpal Arya in Bajpur

बाजपुर में कांग्रेस के यशपाल और भाजपा के राजेश ने कराया नामांकन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Nomination by Yashpal Arya in Bajpur
बाजपुर में मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने नामांकन कराया। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेसी प्रत्याशी यशपाल आर्य ने एसडीएम कोर्ट पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन दाखिल किया। नैनीताल रोड स्थित एक होटल में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए, जहां कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर डीके जोशी, अविनाश शर्मा, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू, मुक्ता सिंह, अनिल सेन, रेशम यादव, नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, अनिल वाल्मीकि आदि थे।
विज्ञापन

उधर, भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कोविड-19 और आचार संहिता का पालन करते हुए एसडीएम कार्यालय में चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें एक बार फिर प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि अपना नामांकन पत्र जनता के चरणों में अर्पित किया है। उन्होंने जनता से आने वाले चुनाव में न्याय करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed