फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   'No UPI Day' observed in Rudrapur in protest against UPI charges.

Udham Singh Nagar News: यूपीआई चार्ज के विरोध में रुद्रपुर में मनाया नो यूपीआई डे

Fri, 02 Oct 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 02 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
'No UPI Day' observed in Rudrapur in protest against UPI charges.
रुद्रपुर। यूपीआई ट्रांजेक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में रुद्रपुर के व्यापारियों ने नो यूपीआई डे मनाते हुए सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर लगे यूपीआई स्कैनर एवं क्यूआर कोड के ऊपर काला कपड़ा रखकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

रुद्रपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारियों पर यूपीआई ट्रांजेक्शन चार्ज लगाने का प्रस्ताव व्यापार जगत के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि देशभर में व्यापारी इस मुद्दे को लेकर अपनी आवाज उठा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त लागत आती है तो उसका प्रभाव व्यापारिक लागत और अंततः उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। कहा कि व्यापारियों को केवल टैक्स कलेक्शन की मशीन न समझा जाए। व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से व्यापारियों की चिंताओं पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बाद अब उस पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। व्यापारियों ने सरकार से प्रस्तावित यूपीआई ट्रांजेक्शन चार्ज पर पुनर्विचार करने की मांग की।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में राकेश सुखीजा, दीपक गुगलानी, पंकज सुखीजा, राजकुमार भुसरी, राजकुमार सिकरी, संजीव पुजारा, गौरव गांधी, अंशुल अग्रवाल, मनीष सक्सेना, शिवेन सेठी, त्रिलोक सिंह, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूआर कोड को ढककर किया विरोध
खटीमा। व्यापारियों ने यूपीआई ट्रांजेक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। उन्होंने यूपीआई बॉक्स-क्यूआर कोड को काले कपड़े से ढककर अपना विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान की बढ़ती निर्भरता के बीच छोटे और मझोले व्यापारियों के सामने विभिन्न व्यावहारिक व आर्थिक चुनौतियां उत्पन्न हो रही हैं। व्यापारियों ने मांग करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाए। इस मौके पर गौरीशंकर अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, अमित वर्मा, संजय रस्तोगी, विनोद पचौली, दीपक, इशरार अहमद, मुस्ताफ हुसैन, दिलशाद खान आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed