फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No Talabandi in Jaspur

Udham Singh Nagar News: भारी पुलिस तैनात होने के कारण तालाबंदी नहीं कर सके विधायक

Thu, 13 Apr 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 13 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
No Talabandi in Jaspur
जसपुर तहसील में तालाबंदी नहीं कर सके विधायक आदेश चौहान। 
जसपुर। प्रभारी कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से आक्रोशित होकर एसडीएम तहसीलदार कार्यालयों की तालाबंदी करने पहुंचे विधायक आदेश चौहान भारी पुलिस बल के चलते तालाबंदी नहीं कर सके। एसडीएम ने विधायक से वार्ता कर उनकी सभी मांगों को मानकर मामले का पटाक्षेप कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक आदेश चौहान भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ तालाबंदी करने पहुंचे। मुस्तैद पुलिस ने उन्हें एसडीएम कार्यालय के बाहर ही रोक दिया। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीओ वंदना वर्मा ने तहसीलदार पूनम पंत के कार्यालय में बैठकर विधायक से वार्ता की। विधायक की प्रभारी कानूनगो सुशील जुनेजा का कानूनगो का प्रभार हटाया जाने, ग्राम प्रधान से रिश्वत मांगने की तहरीर पर प्रभारी कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई करने, प्रभारी कानूनगो की ओर से उनके और उनके समर्थकों के साथ के खिलाफ दी गई तहरीर पर निष्पक्ष जांच करने, सरकारी कार्य में बाधा डालकर सरकारी अभिलेख फाड़ने के आरोप जांच में यदि जुटे पाए जाने पर झूठी तहरीर देने की प्रभारी कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई करने और पूर्व में उनके द्वारा लेखपाल के खिलाफ की गई शिकायत पर कार्रवाई करने की सभी मांगों को एसडीएम ने मान लिया। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि प्रभारी कानूनगो का चार्ज आज ही हटा दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कमरुद्दीन से खसरे की नकल के लिए रिश्वत मांगने की जांच तीन दिन में पूरी कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ वंदना वर्मा ने बताया विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ प्रभारी कानूनगो की ओर से दी गई तहरीर की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहां मोहम्मद उमर, खेम सिंह चौहान, राहुल गहलोत, सुंदर पाल सिंह, अमनप्रीत सिंह, जगजीत सिंह, दिग्विजय सिंह, अरविंद चौहान, मोहम्मद हनीफ, दूल्हे खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलाई गई थी अतिरिक्त पुलिस
विधायक आदेश चौहान की एसडीएम और तहसीलदार के कार्यालयों में तालाबंदी की घोषणा के कारण शांति भंग होने की आशंका के चलते कुंडा, काशीपुर थाने के पुलिसकर्मी एक प्लाटून पीएसी के जवान बुलाए गए थे। सुबह 8 बजे से ही पुलिस की ओर से नाकेबंदी कर दी गई थी। धारा 144 लगा दी गई थी। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि धारा 144 हटा दी गई है। उन्होंने बताया कि कार्यालयों में कर्मचारियों की ओर से पारदर्शिता बरतने के लिए सभी कार्यालयों के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed