{"_id":"645be029d3ba99d90b026f19","slug":"no-pay-to-nhm-staff-rudrapur-news-c-8-1-136574-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एनएचएम कर्मियों को दो माह से नहीं मिली पगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एनएचएम कर्मियों को दो माह से नहीं मिली पगार
Wed, 10 May 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 10 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के तहत स्वास्थ्य विभाग में संविदा व अन्य माध्यम से तैनात 350 से अधिक कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से शीघ्र वेतन उपलब्ध कराने की मांग की है जबकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि एनएचएम से अभी वेतन के लिए बजट नहीं मिला है।
ऊधम सिंह नगर जिले में सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल, उप जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी आदि में डॉक्टरों व फिजियोथेरेपिस्ट से लेकर वार्ड ब्वॉय तक एनएचएम के तहत नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा स्टाफ नर्स, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, डाटा एंट्री कर्मचारी व अन्य स्टाफ एनएचएम से भर्ती किए गए हैं, लेकिन समय से वेतन न मिल पाने के कारण उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बार भी एनएचएम कर्मियों को अब तक मार्च और अप्रैल का वेतन नहीं मिला है जबकि मई का भी आधा महीना होने जा रहा है। दो माह का वेतन न मिलने से उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में एनएचएम के जिला प्रभारी डॉ. हरेंद्र मलिक बताते हैं कि कर्मचारियों के वेतन के लिए एकमुश्त बजट मिलता है, लेकिन इस बार बजट मिलने में देरी हो रही है। एनएचएम का बजट मिलते ही कर्मचारियों के खातों में वेतन का पैसा डाल दिया जाएगा।