फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No Parking Facility in Kashipur

सड़कों को निगल रही अवैध पार्किंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
No Parking Facility in Kashipur
काशीपुर बैंक के बाहर खड़े वाहन। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। सड़कों पर बनी अवैध पार्किंग नगर की सड़कों को निगल रही हैं। होटल, अस्पताल, बार, बैंक और दुकानों में पार्किंग न होने के चलते लोग वाहनों को सड़कों पर खड़ा कर रहे हैं। इससे जाम तो लगता ही है, हादसों का खतरा भी बना रहता है। पार्किंगों को सड़क से हटाने के लिए कई अभियान चले लेकिन सड़कों पर अवैध पार्किंग का खेल लगातार जारी है।
विज्ञापन

रामनगर रोड हो या रतन सिनेमा रोड, बाजपुर रोड हो या कुंडेश्वरी रोड सभी पर आए दिन सड़क पर पार्किंग देखी जा रही है। कई स्थानों पर सरकारी जमीन पर अवैध पार्किंग बना दी गई है। नियमानुसार हर कामर्शियल बिल्डिंग में पार्किंग होनी चाहिए। भवन का एक हिस्सा पार्किंग के लिए आरक्षित रखा जाता है। भवन का मानचित्र स्वीकृत करते समय नक्शे में पार्किंग की जगह छोड़ी जाती है लेकिन नगर में ऐसा नहीं हो रहा है। यहां भारी संख्या में ऐसी व्यावसायिक भवन हैं जिनमें पार्किंग का नामोनिशान तक नहीं है। ऐसे में लोग सड़क पर वाहन खड़ा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कामर्शियल बिल्डिंगों में पार्किंग के अलग-अलग मानक हैं। अगर किसी बिल्डिंग में कवर पार्किंग बनाई जाती है तो वह 28 स्क्वायर मीटर होगी। इसी तरह ओपन पार्किंग 23 स्क्वायर मीटर, सेमी ओपन में 26 स्क्वायर मीटर जगह में पार्किंग बनाने का मानक है। अगर कोई बेसमेंट में पार्किंग दे दहा है तो वह कवर पार्किंग मानी जाएगी। पार्किंग की जानकारी मानचित्र स्वीकृति कराते समय जिला विकास प्राधिकरण को देनी होती है। बिना पार्किंग की जगह छोड़े नक्शा पास नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एके सिंह, जेई जिला विकास प्राधिकरण।
व्यावसायिक भवनों में पार्किंग की जगह छोड़ना अनिवार्य है। बिना पार्किंग व्यावसायिक भवन का नक्शा पास नहीं हो सकता है। अगर सड़क पर पार्किंग बनाई जा रही है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-अभय प्रताप सिंह, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed