फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No one will be able to copy due to strict law: Dhami

Udham Singh Nagar News: सख्त कानून से अब कोई नहीं कर पाएगा नकलः धामी

Tue, 28 Feb 2023 09:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 28 Feb 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
No one will be able to copy due to strict law: Dhami
- सरकार ने बनाया सख्त नकल विरोधी कानून
विज्ञापन

- समय पर नोट बंदी नहीं होती तो हालात पाकिस्तान से भी बदतर होते
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि योग्यता, प्रतिभाओं को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। इसके लिए सख्त नकल विरोधी कानून लाया गया है। पांच मार्च को होने वाली कनिष्ठ सहायक की परीक्षा की व्यापक तैयारियां चल रही हैं। सख्त कानून की वजह से अब कोई नकल की कल्पना भी नहीं करेगा। प्रदेश में हर साल पीसीएस परीक्षा होगी। इसका कलैंडर जारी कर दिया गया है। पूर्व में भर्ती हुए भर्ती घोटालों की जांच हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अगुवाई में की जाएंगी।
मुख्यमंत्री धामी लोहिया हेड पावर निरीक्षण के दौरान निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां गोशाला की सख्त जरूरत थी। इसके लिए लगभग चार करोड़ रुपये दे दिए गए हैं। इसका मई प्रथम सप्ताह में लोकार्पण किया जाएगा। राज्य में वित्तीय संसाधनों के अनुसार सभी सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बिजली संकट से निपटने के लिए ऊर्जा के स्रोत बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोहिया हेड पावर हाउस की क्षमता कैसी बढ़ेगी, मशीनों का नवीनीकरण कैसे हो, इस पर भी विचार होगा।
विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि आजादी के बाद देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में कई कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि समय पर नोट बंदी नहीं होती तो हालात पाकिस्तान से भी बदतर होते। खटीमा में लगभग पांच सौ करोड़ की घोषणाएं पूरी होने पर उन्होंने कहा कि अधिकांश विकास कार्यों की स्वीकृति उनके विधायक के कार्यकाल में हुई। उन्होंने बाईपास, सीएसडी कैंटीन, एकलव्य विद्यालय, रोडवेज बस स्टेशन, हर घर नल, हर घर जल योजना, नागरिक अस्पताल आदि कार्यों की समीक्षा की। सीएम धामी ने कहा कि नगर के विभिन्न मार्गों का सौंदर्यीकरण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। प्रदेश में विकास कार्यों के लिए बजट कोई कमी नहीं होने दी जाएंगी। सीएम धामी ने कहा कि नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों का सौंदर्यीकरण होगा। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ और चंपावत को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि सरकारें बजट के लिए परेशान रहती हैं, लेकिन उत्तराखंड में सरकारी विभाग बजट खर्च नहीं कर पा रहे हैं। मां पूर्णागिरि के दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधा के साथ पवित्र स्थलों का भ्रमण कराने की योजना है। अस मौके पर सीओ वीर सिंह, तहसीलदार शुभांगिनी, नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण, अधिशासी अभियंता भरत शर्मा, मनीष पंत, रमेश चंद्र जोशी रामू, सतीश गोयल, गौरव सोनकर, संजय पिलख्वाल, नवीन बोरा, रमेश जोशी, जीवन धामी, मनोज वाधवा, सिद्घांत सिंह, विक्की सामंत, बलदेव सिंह बिल्ला, भवानी भंडारी, गोपाल बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
नकल विरोधी कानून से युवाओं में है उत्साह
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश जोशी ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने नकल विरोधी कानून के लिए हल्द्वानी में आहूत रैली पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून आने से युवाओं में खासा उत्साह है। इस दौरान उत्तराखंड जनजाति और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन पर भी चर्चा की। वहां थारू राणा परिषद अध्यक्ष दान सिंह राणा, रमेश जोशी, जीवन सिंह धामी, आदि थे। सीएम धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके हाल जाने और क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed