फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   No lapse in security arrangements will be tolerated during Muharram

Udham Singh Nagar News: मुहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं होगी बर्दाश्त

Thu, 03 Jul 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 03 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
No lapse in security arrangements will be tolerated during Muharram
रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में वीसी से थाना प्रभारियों की बैठक लेते एसएसपी मिश्रा। पुलिस
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मुहर्रम के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कानून-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाने के निर्देश दिए। कहा कि मुहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने पुलिस कार्यालय से बुधवार को वीसी के जरिये ली बैठक में सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में समय से संभावित संवेदनशील स्थानों की पहचान करने व वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं नियमित पेट्रोलिंग की जाए। स्थानीय खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। ताजियादारी मार्गों, इमामबाड़ों एवं प्रमुख आयोजन स्थलों पर सीसीटीवी एवं ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट को तत्काल चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर सतर्कता बरती जाए। खासतौर पर बॉर्डर वाले इलाकों पर विशेष नजर रखी जाए। वहां पर एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, एसपी क्राइम निहारिका तोमर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 04पी: रुद्रपुर के पुलिस कार्यालय में वीसी से थाना प्रभारियों की बैठक करते एसएसपी मणिकांत मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed