फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   no facility of ultrasound in CHC Gadarpur

Udham Singh Nagar News: सीएचसी में अधूरी व्यवस्था, दौड़ लगाकर मिल रही सुविधा

Wed, 26 Jul 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 26 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
no facility of ultrasound in CHC Gadarpur
गदरपुर ​​स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।
गदरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र की जनता को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत नहीं हो पाने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मजबूरन लोगों को रुद्रपुर और बाजपुर की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2005 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदला गया था। केंद्र में आयुष विंग के अलावा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित सात पद स्वीकृत हैं। इसमें फिजिशियन, हड्डी रोग, महिला रोग और बाल रोग विशेषज्ञ नियुक्त हैं लेकिन मरीजों को सर्जन, ईएनटी और त्वचा विशेषज्ञ के साथ सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। सीएचसी में वार्ड बॉय व स्वीपर के चार-चार पद स्वीकृत हैं, लेकिन लंबे समय से दो-दो पद रिक्त है। फार्मासिस्ट के दो पदों पर नियुक्ति नहीं हो सकी है। वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे सकैनिया के फार्मासिस्ट को प्रभार सौंपकर काम चलाया जा रहा है। केंद्र में सरकारी आवासों की कमी भी है। संवाद
विज्ञापन



दो लाख की आबादी सीएचसी पर निर्भर
सीएचसी से गदरपुर और आसपास की करीब दो लाख से अधिक की आबादी स्वास्थ्य लाभ लेती है। गर्मी के मौसम में केंद्र में 200-250 मरीजों की ओपीडी होती है। जच्चा बच्चा केंद्र में वेंटिलेटर तो है, लेकिन लंबे समय से टेक्नीशियन का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय को बुनियादी सुविधाएं और संसाधनों की कमी के बारे में समय-समय पर अवगत कराया जाता है। रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत नहीं होने से अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। - डॉ संजीव सरना, प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed