फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   no facilities at the railway station of Ten thousand revenue

दस हजार का राजस्व, सुविधाएं दस भी नहीं

Fri, 16 Feb 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 16 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
no facilities at the railway station of Ten thousand revenue
गूलरभोज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते-उतरते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
ब्राडगेज लाइन होने के बाद गाड़ियों की संख्या तो बढ़ गई, लेकिन सुविधाओं की संख्या नहीं बढ़ी। विभाग के अनुसार इस स्टेशन से रोजाना करीब दस हजार का राजस्व मिलता है। यात्रियों के अनुसार यहां उनको दस सुविधाएं भी नसीब नहीं हैं। शुक्रवार को स्टेशन पर मंडल महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल के सालाना निरीक्षण के दौरान यहां के यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


तराई में सबसे पुराने स्टेशनों में शुमार गूलरभोज रेलवे स्टेशन सुविधाओं में काफी पिछड़ गया है। 1925 में अंग्रेजों ने यहां स्टेशन की स्थापना की थी। भारतीय रेल विभाग ने 75 साल बाद छोटी लाइन हटाकर ब्राडगेज लाइन बिछाई। इसके बाद गाड़ियों की संख्या तो बढ़ी, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ पाई। 
विज्ञापन


इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन में प्लेटफार्म के नीचा होने के कारण बुजुर्ग, दिव्यांग और बच्चों को गाड़ी में चढ़ने-उतरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्टेशन में यात्रियों के लिए शैड और वाटर कूलर की व्यवस्था नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन में गूलरभोज से बाहर जाने के लिए रिजर्वेशन नहीं होता। लंबी दूरी की गाड़ियों के नहीं रूकने से यात्रियों को इनकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। कई बार विभाग से लिखित शिकायत करने के बावजूद ने अभी तक इन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। शुक्रवार को मंडल महाप्रबंधक राजीव के होने वाले निरीक्षण से लोगों को इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed