फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   no eastern pakistan displaced mention on bengali citizen certificate

बंगालियों के प्रमाण पत्र पर अंकित  नहीं होगा पूर्वी पाकिस्तान : सीएम

Tue, 01 May 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सितारगंज
अमर उजाला ब्यूरो, सितारगंज Updated Tue, 01 May 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
no eastern pakistan displaced mention on bengali citizen certificate
मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बंगालियों के प्रमाण पत्रों पर पूर्वी पाकिस्तान अंकित नहीं होगा। यह व्यवस्था जल्द ही की जाएगी। इसके लिए सरकार जरूरी संशोधन करेगी। उन्होंने शक्तिफार्म से सिडकुल को जाने वाले मार्ग में सूखी नदी पर पुल बनाने की घोषणा की। सीएम ने वर्ग चार और वर्ग एक ‘ख’ श्रेणी की भूमि के 24 काश्तकारों को भूमिधरी के पट्टे भी बांटे। 
टैगोरनगर मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने 7.60 करोड़ की लागत से शक्तिफार्म बाजार से लेकर रुद्रपुर गांव तक बनने वाली करीब तीन किमी सड़क का शिलान्यास किया। सीएम ने जल्द ही सिरसा-शक्तिफार्म सड़क निर्माण पूरा कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पांच वर्षों में रोजगार और महिला सशक्तीकरण के लिए काम करना है। सीएम ने टोल फ्री नंबर 1905 की जानकारी दी। कहा कि इस नंबर पर लोग अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकते हैं। मुख्यमंत्री एप पर लोग अपने सुझाव और समस्या नोट कराएं। इन पर आने वाली समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा। 
विज्ञापन


सीएम ने दैवी आपदा से किसानों की फसलों के नुकसान का मुआवजा दो माह के भीतर देने का आश्वासन दिया। कहा कि वर्ग चार, तीन और वर्ग एक ‘ख’ के काश्तकार भूमिधरी के लिए 19 अगस्त तक आवेदन करेंगे तो वर्ष 2000 के सर्किल रेट का शुल्क जमा कराया जाएगा, उसके बाद वर्तमान सर्किल रेट लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि सीएम रहते हुए उन्होंने भी क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, विधायक सौरभ बहुगुणा, विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, नगर पंचायत चेयरमैन सुकांत ब्रह्म, सुरेश परिहार, सुमन राय, अनीमा हालदार, शिखा हालदार, रबिन खान, कार्तिक राय, संजय बाछाड़, अमरजीत सिंह कटवाल, खतीब अहमद, रतन लाल गुप्ता, राकेश गुप्ता, अजय जायसवाल, राकेश त्यागी, नरेश कंसल, जगदीश डालमिया आदि थे। संचालन मयंक अग्रवाल, संजय बाछाड़ और रवि मजूमदार ने किया। 


दिल खोलकर गिनाईं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां 
जनसभा के दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी सरकार के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों को दिल खोल कर गिनाया। सीएम ने कहा कि सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में राज्य को स्वच्छ और सुशासन की सरकार देने के लिए काम किया। हमारी सरकार सोच एवं चिंतन वाली सरकार है। प्रदेश को भ्रष्टाचारमुक्त बनाया है।
सीएम ने कहा कि ऊर्जा विभाग 288 करोड़ के घाटे में चल रहा था। एक वर्ष में दो सौ करोड़ से अधिक के घाटे को कम किया गया। रोडवेज में भी हम 150 करोड़ के घाटे से उबरे हैं। इसके अलावा खनन में 28 फीसदी राजस्व की बढ़ोतरी की गई है। कहा कि खनन से मिलने वाले चार सौ करोड़ के राजस्व को बढ़ाकर आठ सौ करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य है। कहा कि खनन टेंडर में पूलिंग की शिकायत पर टेंडर निरस्त कर दिया गया था।

सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तंज कसा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार शराब, खनन और भूमाफिया से घिरी थी। उनके (त्रिवेंद्र रावत) राज में सचिवालय और आवास पर कोई माफिया नहीं आ सकता। भ्रष्टाचारी शासन की वजह से पूर्व सीएम हरीश रावत को दोनों विधानसभाओं पर हार मिली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed