{"_id":"64a6a02ec4df3c7fca06d3a1","slug":"no-admission-if-does-not-get-choice-in-rte-rudrapur-news-c-242-1-shld1030-1108-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मनचाहा स्कूल न मिला तो बच्चों का आरटीई में नहीं कराया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मनचाहा स्कूल न मिला तो बच्चों का आरटीई में नहीं कराया प्रवेश
Fri, 07 Jul 2023 03:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 07 Jul 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग ने आरटीई के 188 बच्चों के प्रवेश किए निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) में प्रवेश के लिए पहली लॉटरी में चयनित बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई। निजी स्कूलों ने आरटीई के पोर्टल के माध्यम जिले में 4906 बच्चों की प्रवेश की सूचना दे दी है। साथ ही आरटीई में चयनित 188 बच्चे ऐसे भी हैं, जिनके अभिभावकों ने मनमाना स्कूल न मिलने उनका आरटीई से निजी स्कूलों में प्रवेश नहीं करवाया।
ऊधम सिंह नगर जिले में इस साल आरटीई 7546 सीटों के लिए 7752 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रवेश के लिए देहरादून में हुई लाॅटरी में 5274 बच्चे चयनित हुए थे। शिक्षा विभाग ने जिले में आरटीई के लिए चिन्हित 696 स्कूलों को 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर बच्चों को प्रवेश के निर्देश दिए थे। जिले में आरटीई में चयनित बच्चों की प्रवेश की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। सीईओ रमेश चंद्र आर्या ने बताया कि निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, यह सूचना पोर्टल में डाल दी गई है। जिले में अभी आरटीई की 2272 सीटें रिक्त हैं। दूसरी लॉटरी के लिए इन रिक्त सीटों के सापेक्ष आवेदन मांगे जाएंगे। जिन बच्चों का आरटीई में चयन हो चुका है, वह आवेदन नहीं कर सकते।