बाजपुर। ब्लॉक स्तरीय भाषण, वाद विवाद और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण के सीनियर वर्ग में बीसीएसएफ इंटर कालेज की निशा प्रथम रहीं। बीईओ हवलदार प्रसाद ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
बुधवार को जीजीआईसी में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या रश्मि पांडेय और संयोजिका इंदिरा पांडेय ने किया। भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की निकिता द्वितीय, जीआईसी बरहैनी की सोनम तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में उमावि रेंहटा के मेजर सिंह, सुल्तानपुर पट्टी के तजीम, जीजीआईसी बाजपुर की रानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। सीनियर वर्ग के वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में निशा बीसीएसएफ इंटर कॉलेज, गीता जीजीआईसी, फिरोजा आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, विपक्ष में कहकशा सुल्तानपुर, दिव्या शर्मा आदर्श कन्या इंटर कालेज, क्विज प्रतियोगिता में जीआईसी बरहैनी प्रथम, जीआईसी केलाखेड़ा द्वितीय, जीआईसी हरिपुरा तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में एचएन पांडे, एचसी बिनवाल रहे। संचालन गीता रावत और डीआर बाराकोटी ने संयुक्त रूप से किया। वहां पर अनुराधा, परमजीत कौर, अर्चना सिंह, जयपाल सिंह, संजीव अग्रवाल, धर्मेंद्र बसेड़ा, ममता, धर्मेंद्र सुनीता, सुमन बाला, निर्मला चैहान, रेनू चंद्रा आदि थे।