फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Nine assault prosecution

मारपीट में नौ पर मुकदमा दर्ज

Tue, 14 Feb 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर Updated Tue, 14 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रिचा फैक्ट्री में श्रमिकों और अधिकारियों में मारपीट की तीन घटनाओं में नौ नामजद सहित 50-60 अज्ञात के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज हुआ है। 

फैक्ट्री के प्लांट हेड पीयूष कश्यप ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कहा कि आठ फरवरी को योगेश पांडे निवासी कुमाऊं कालोनी, शिव, दीपक निवासी गौशाला फैक्ट्री के गेट को तोड़कर फैक्ट्री के अंदर घुसे। सुरक्षा गार्डों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनको जान से मारने की धमकी दी।


दूसरे मुकदमे में मेंटीनेंस हेड राकेेश कोरी, प्लांट हेड पीयूष कश्यप ने दर्ज रिपोर्ट में कहा कि नौ फरवरी को जीतेंद्र, प्रकाश चंद्र, मुकेश राठोर, चंदन 50-60 लोगों के साथ फैक्ट्री में घुसे। दोनों ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की और जान  से मारने की धमकी दी। उधर, तीसरे मुकदमे में मारपीट में घायल श्रमिक जीतेंद्र की पत्नी मीनू सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में कहा कि आठ फरवरी को प्लांट हेड पीयूष कश्यप और मेंटीनेंस हेड राकेश कोरी ने उसके पति जीतेंद्र को बिना वजह मारपीट कर घायल कर दिया। इससे उनके सिर में  गहरी चोट आई है। उनको काशीपुर के एक निजी  अस्पताल में भर्ती है। पुलिस तीनों मुकदमे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed